लोकेशन से पकड़ाये बदमाश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2017 4:52 AM

विज्ञापन

शिवहर : एसपी के निर्देश पर सक्रिय तकनीकी विभाग के मनीष कुमार भारती ने मोबाइल लोकेशन की पहचान कर ली. इधर, श्यामपुर भटहां थाने के मधुवान की सीमा के आसपास से मोबाइल के इस्तेमाल की जानकारी सामने आयी. उसके बाद पुलिस एसपी को कॉल करनेवाले की तलाश में जुट गयी. पता चला कि मोबाइल टेंपो […]

विज्ञापन

शिवहर : एसपी के निर्देश पर सक्रिय तकनीकी विभाग के मनीष कुमार भारती ने मोबाइल लोकेशन की पहचान कर ली.

इधर, श्यामपुर भटहां थाने के मधुवान की सीमा के आसपास से मोबाइल के इस्तेमाल की जानकारी सामने आयी. उसके बाद पुलिस एसपी को कॉल करनेवाले की तलाश में जुट गयी.
पता चला कि मोबाइल टेंपो ड्राइवर परशुराम पटेल का है, जो रविवार की रात में खो गया था. उसी के नंबर से कॉल की गयी है. जहां से एसपी को फोन कर सूचना दी गयी थी. वहां पुलिस टीम को भेजा गया. जहां से तीनों को गिरफ्तार किया गया. उस मोबाइल पर इनकी बातचीत हुई है.
गुहराह करनेवालाें को बख्शा नहीं जायेगा: एसपी
एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने कहा कि दशहरे का समय है. ऐसे में गलत सूचना देकर पुलिस को गुमारह करनेवाले व विधि व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. कहा कि गिरफ्तार तीनों व्यक्ति के द्वारा कभी-कभी नशा सेवन किये जाने की बात सामने आयी है. कहा कि नियंत्रण कक्ष में भी अनावश्यक कॉल किये जा रहे हैं. तीन दिनों के अंदर करीब 14 सौ कॉल किये गये हैं. विगत एक साल के अंदर एक भी पुलिस सेवा के लिए आवश्यक कॉल नियंत्रण कक्ष में नहीं किये गये हैं. पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है. मौके पर एसडीपीओ प्रितीश कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुुमार, सिपाही अजित कुमार, तकनीकि शाखा के मनीष कुमार भारती मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन