वाहन चेकिंग में 5,500 वसूल किया गया जुर्माना

शिवहर : थाना गेट पर शनिवार को एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के निर्देश पर अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.जिसमें शिवहर से पिपराही की ओर आने जाने वालों वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.वाहन चेकिंग के दौरान 20 वाहन से 5,500 सौ का जुर्माना वसूली किया गया.वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट […]
शिवहर : थाना गेट पर शनिवार को एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के निर्देश पर अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.जिसमें शिवहर से पिपराही की ओर आने जाने वालों वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.वाहन चेकिंग के दौरान 20 वाहन से 5,500 सौ का जुर्माना वसूली किया गया.वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट व गाड़ी की कागज की जांच की गयी. वही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा को देखते हुए शहर में सघन वाहन चेकिंग चलाया जा रहा है.
कहा कि शहर बीचों बीच सडक पर दोनों ओर से दो या तीन चक्का वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों से 500 रु पया वसूल किया जाएगा. कहा कि डीएम व एसपी को थानाध्यक्ष स्तर से प्रस्ताव भेजा जा रहा है कि पंचमी तिथि से दशहरा तक शहर में बड़े वाहनों का परिचालन बंद करने की अनुमति दी जाये. अनुमति मिली तो इस दौरान शहर में बड़े वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी श्रद्धालु को दिक्कत नहीं हो. इसका ख्याल पुलिस रखेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




