ePaper

मानव तस्करी पर काबू पाने को लेकर सरकार गंभीर

Updated at : 17 Sep 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
मानव तस्करी पर काबू पाने को लेकर सरकार गंभीर

महिला सशक्तीकरण से होगी देश की तरक्की : मंजू एसएसबी अपने दायित्व को लेकर गंभीर : डीजी सोनबरसा : जिले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत नंदीपत जीतू उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को एसएसबी द्वारा आयोजित मानव तस्करी विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में सूबे के बिजली मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मानव तस्करी पर […]

विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण से होगी

देश की तरक्की : मंजू
एसएसबी अपने दायित्व को
लेकर गंभीर : डीजी
सोनबरसा : जिले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत नंदीपत जीतू उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को एसएसबी द्वारा आयोजित मानव तस्करी विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में सूबे के बिजली मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मानव तस्करी पर काबू पाने तथा तस्करों की धर-पकड़ के लिए सूबे की सरकार गंभीर है.
इस पर नियंत्रण पाने में दिन-रात लगे एसएसबी समेत संबंधित एजेंसियों का सहयोग करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है. कहा, एसएसबी द्वारा विभिन्न एजेंसियों को एक मंच पर लाकर जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि पर कार्यक्रम का आयोजन करना काफी सराहनीय है. उन्होंने बाल श्रम व मानव तस्करी पर रोक लगाने में सशस्त्र सीमा बल व अन्य सरकारी व गैर सरकारी संगठनों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. कहा कि इस काम के लिए जिस स्तर पर मदद की जरूरत होगी, बिहार सरकार उसके लिए तत्पर है.
यह एक चुनौती पूर्ण अभियान है. सूबे की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एसएसबी की डीजी अर्चना रामासुदंरम को बधाई देते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना देश की तरक्की संभव नहीं है. मानव तस्करी को रोकने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है.
विभाग इस गंभीर समस्या को रोकने के लिए पूरी तरह गंभीर है. भारत-नेपाल व भूटान की सीमा पर तत्परता के साथ हमारे जवान डटे हुए हैं. भारत-चीन के बीच 1962 में हुई लड़ाई के बाद एसएसबी का गठन किया गया था. जिसके बाद से एसएसबी को भारत सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कामों में लगाया जाता रहा है. जिसे एसएसबी द्वारा पूरी कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा किया जाता रहा है. कहा, नेपाल सीमा प्रहरी की मौजूदगी के चलते बच्चों व महिलाओं की तस्करी करने वालों समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को रोक पाने में मदद मिलती रही है.
हमारे जवान पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया व किशनगंज में तैनात है. महिला व बाल तस्करी को रोकने में पूरी तरह सक्षम है. इस समस्या से प्रभावित लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
एसएसबी के डीआइजी संजय कुमार की अध्यक्षता व द्वितीय सेनानायक नवीन कुमार के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव व मंत्री मंजू वर्मा के अलावा एसएसबी के डीजी अर्चना रामासुंदरम, स्थानीय सांसद रामकुमार शर्मा, विधायक डॉ रंजू गीता, गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव व जिला परिषद अध्यक्ष उमा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन