बाढ़ सर्वे सूची में हेराफेरी का आरोप

परसौनी : बाढ़ प्रभावित लोगों के सूची में जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकारी कर्मचरियों के साथ मिलीभगत कर हेराफेरी करने का मामला सामने आया है. सुची बनाने वाले गिसारा पंचायत के शिक्षक संतोष कुमार ने वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर मामले का खुलासा किया है. मामला प्रखंड क्षेत्र के कठौर पंचायत के वार्ड संख्या 11 का है. […]
परसौनी : बाढ़ प्रभावित लोगों के सूची में जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकारी कर्मचरियों के साथ मिलीभगत कर हेराफेरी करने का मामला सामने आया है. सुची बनाने वाले गिसारा पंचायत के शिक्षक संतोष कुमार ने वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर मामले का खुलासा किया है. मामला प्रखंड क्षेत्र के कठौर पंचायत के वार्ड संख्या 11 का है.
प्राथमिक विद्यालय, मुसहरी टोल के शिक्षक संतोष कुमार ने बेलसंड अनुमंडल पदाधिकारी एवं परसौनी सीओ को दिये आवेदन में कहा है कि पदाधिकारियों के निर्देश पर वे कठौर पंचायत के वार्ड नंबर-11 का सर्वे कर करीब 61 बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर जमा किया था. उसके बाद सूची में खास लोगों को लाभ पहुंचाने को लेकर हेराफेरी कर जाली हस्ताक्षर करते हुए उससे आगे 39 अवैध लोगों का नाम जोड़कर अनुश्रवण समिति की बैठक से पारित भी करा लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




