ePaper

मांग को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों का धरना

Updated at : 27 Aug 2017 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
मांग को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों का धरना

शिवहर : नगर थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी को निलंबित करने की मांग को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों ने नगर के राजस्थान चौक पर धरना दिया. स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनी व सचिव लक्ष्मण सोनी का कहना है कि विगत दो अगस्त को स्वर्ण व्यवसायी धर्मेंद्र सोनी की हत्या स्थानीय पुलिस के अनदेखी के […]

विज्ञापन

शिवहर : नगर थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी को निलंबित करने की मांग को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों ने नगर के राजस्थान चौक पर धरना दिया.

स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनी व सचिव लक्ष्मण सोनी का कहना है कि विगत दो अगस्त को स्वर्ण व्यवसायी धर्मेंद्र सोनी की हत्या स्थानीय पुलिस के अनदेखी के कारण कर दी गयी. जिसके विरुद्ध में नगर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग के साथ सड़क मुख्य चौक को जाम किया गया. इस दौरान एसडीपीओ प्रितीश कुमार ने तीन दिनों के अंदर नगर थानाध्यक्ष को निलंबित करने का आश्वासन दिया. बावजूद इसके आज तक थानाध्यक्ष को नहीं निलंबित किया गया है.
इस संबंध में बार बार सूचित करने के बावजूद नगर थानाध्यक्ष को नहीं हटाया जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है. नेता द्वेय ने इस दौरान घटना की निष्पक्ष जांच व अपराधियों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गयी. धरना के दौरान स्वर्ण व्यवसायी पीड़ित परिवार के जान माल की सुरक्षा की मांग की है.धरना के दौरान स्वर्ण व्यवसायियों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन