ePaper

बेलवा घाट की मजबूती से बचेगा शिवहर

Updated at : 24 Aug 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
बेलवा घाट की मजबूती से बचेगा शिवहर

बैठक. बाढ़ राहत को लेकर डीएम व पूर्व विधायक के बीच गरमा गरम हुई बहस शिवहर : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में बाढ़ की स्थिति व राहत को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें स्थानीय सांसद समेत राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में बाढ़ के बाद जिला […]

विज्ञापन

बैठक. बाढ़ राहत को लेकर डीएम व पूर्व विधायक के बीच गरमा गरम हुई बहस

शिवहर : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में बाढ़ की स्थिति व राहत को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें स्थानीय सांसद समेत राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
बैठक में बाढ़ के बाद जिला प्रशासन की संजीदगी व सक्रियता की जहां सराहना की गयी. वही कुछ नेताओं ने बाढ़ राहत वितरण कार्य व डीएम, एसपी को सक्रियता को सराहा. वही राहत कार्य को लेकर राजद नेता पूर्व विधायक अजित कुमार झा व डीएम के बीच तनातनी की स्थिति कायम रही. डीएम बाढ़ पीड़ितों को सुचारु रूप से सही वक्त पर प्रशासन द्वारा राहत कार्य मुहैया कराने की बात कह रहे थे. जबकि पूर्व विधायक श्री झा इसे मानने को तैयार नहीं थे.
नरकटिया गांव में राहत वितरण की स्थिति, ग्रामीणों की हालात पर चर्चा करते हुए पूर्व विधायक प्रशासनिक विफलता की ओर इशारा करने लगे. जिसको लेकर डीएम व उनमें तनातनी हुई. कुछ क्षण के लिए बैठक काफी गरम दिखा. डीएम व विधायक नरकटिया जाने को उठ खड़े हुए. किंतु स्थिति तुरंत सामान्य हो गयी. बैठक के दौरान पूर्व विधायक राजद नेता श्री झा ने प्रशासन को सचेत करते हुए कहा कि शिवहर को बचाना है तो बेलवा घाट पर बांध को मजबूत करना होगा. कहा बेलवा में प्रशासनिक व्यवस्था बांध सुरक्षा व राहत के मामले में कमजोर है.
उन्होंने डीएम को अागाह करते हुए कहा कि आपके अधीनस्थ कर्मचारी रिपोर्ट सही नहीं दे रहे हैं. बेलवा नरकटिया की स्थिति बहुत ही खराब है. कहां बेलवा नरकटिया में बांध पर काम नहीं हुआ तो शिवहर के लोग अन्न के लिए तरस जायेंगे.
बाढ़ से 10 साल पीछे चला गया बिहार: सांसद. स्थानीय सांसद ने कहा कि प्रदेश में आयी प्रलयकारी बाढ़ से बिहार दस साल पीछे चला गया है. विकास की आत्मा कही जाने वाली सड़कें ध्वस्त हो गयी है. शिवहर की स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि शिवहर की बाढ़ के कारण जिले की सड़कें ध्वस्त हो गयी है. जिसकी मरम्मती कर आवागमन को शीघ्र बहाल किया जाना चाहिए. कहा कि व्यवसायियों को इसमें आगे आना चाहिए. व्यवसायियों सेे दो बोरा चावल, दाल व बिस्कुट की मांग की जानी चाहिए. उन्होंने डीएम को बागमती बांध को ऊंचा कराने पर उसकी पक्कीकरण कराने की दिशा में अग्रतर प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया. सांसद ने शिवहर को बाढ़ग्रस्त जिला घोषित करने के मांग पर अपनी सहमति व्यक्त की.
सर्वे के काम पर जदयू जिला अध्यक्ष ने उठाया सवाल
बैठक में जदयू के जिला अध्यक्ष रामएकवाल राय क्रांति ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए जो कार्य किया जा रहा है. वह सराहनीय है. किंतु जिले में बाढ़ पीड़ितों के सर्वे के दौरान सर्वे करने वाले कर्मी मनमानी कर रहे हैं. सर्वे भेदभाव पूर्ण हो रहा है. राजद जिला अध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपु वर्मा डीएम व एसपी के बाढ़ पीड़ितों की सहायता में किये जा रहे कार्य की सराहना की. कहा किसानों के क्षति का आकलन कर उसे मुआवजा दिया जाना चाहिए. उन्होंने जिले को बाढ़ग्रस्त जिला घोषित करने की मांग की है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. असद ने कहा कि शिवहर को बाढ़ ग्रस्त जिला घोषित किया जाना चाहिए.
वही प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए. भाजपा के मीडिया प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया जाना चाहिए. कहा खुरपट्टी में यातायात ठप है. उसे बहाल किया जाना चाहिए. जबकि भाजपा महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त माधोपुर से सुगिया कटसरी परदेशिया पथ को बनवाने की मांग की. कहा कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की मक्का की फसल मारी गयी है. जिसका अनुदान दिया जाय. भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय ने डीएम,एसपी व जिला प्रशासन के कार्य की सराहना की. वही जिले को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी. रालोसपा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सड़क मरम्मती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया. वही जिला को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की. लोजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि बागमती बांध की स्थिति काफी जर्जर है. उस पर ध्यान देने की जरूरत है. इधर उन्होंने शिवहर को बाढ़ग्रस्त जिला घोषित करने की मांग की. जदयू के वरीय नेता हरिद्वार राय पटेल ने शिवहर को बाढ़ग्रस्त जिला घोषित करने की मांग की है.मौके पर एसपी प्रकाश नाथ मिश्र, एडीएम मनन राम, एसडीओ आफाक अहमद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी आलोक कुमार समेत कई मौजूद थे.
बाढ़ग्रस्त जिला घोषित करने के लिए सीएम को भेजा जायेगा पत्र: डीएम
बेलवा बांध की सुरक्षा व बाढ़ पीड़ितों को राहत मुहैया कराने के प्रति गंभीर डीएम ने कहा कि बागमती प्रमंडल के काम का जांच किया जायेगा. बागमती नदी पर बांध का पक्कीकरण किया जायेगा. उन्होंने बेलवा नरकटिया गांव के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग के कारण बांध सुरक्षित रहा. डीएम ने बैठक में साफ किया कि किसी हालत में शिवहर में महामारी फैलने नहीं दिया जायेगा. 24 अगस्त से मेडिकल टीम सभी प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करना शुरू कर देगी. कहा जिले को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जायेगा.बाढ़ की स्थिति समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर प्रभावितों के खाते में तीन हजार रुपये रिलीफ की राशि भेज दी जायेगी. वही फसल क्षतिपूर्ति अनुदान भी खाते में भेज दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन