दुकानदार को गोली मार कर किया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2017 4:43 AM
विज्ञापन
शिवहर : पिपराढी थाना अंतर्गत धनकौल सर्विस सेंटर के मालिक स्व ब्रजकिशोर सिंह के 36 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को सुबह 8.45 के करीब दुकान पर ही गोली मार दी है. घायल ने बताया कि बाइक से अक्त्ता निवासी ने दो गोली चलाया जिसे मैं बच गया तथा पीछे बैठे बिंधी के विजय राम को […]
विज्ञापन
शिवहर : पिपराढी थाना अंतर्गत धनकौल सर्विस सेंटर के मालिक स्व ब्रजकिशोर सिंह के 36 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को सुबह 8.45 के करीब दुकान पर ही गोली मार दी है.
घायल ने बताया कि बाइक से अक्त्ता निवासी ने दो गोली चलाया जिसे मैं बच गया तथा पीछे बैठे बिंधी के विजय राम को गोली मारी जो कंधा के नीचे लग गया. भागते हुए हवाई फायर भी किया है. घायल को सदर अस्पताल शिवहर लाया गया. जहां बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है. घायल ने बताया है कि मेरे ससुराल सीतामढ़ी गौशाला वार्ड 4 में है ससुर ने मेरे वसीयतनामा में घर मकान व जमीन दिये थे. मेरे पत्नी अनुराधा सिन्हा से पिछले 10 वर्षों से अलग है.अब पत्नी से लेना देना नहीं है. पत्नी सीतामढ़ी में घर के किराया के पैसे से जीवन निर्वहन करती है.
दोनों गोली चलाने वाले मेरे सीतामढ़ी में मेरे घर जहां पत्नी रहती है वहां के किरायेदार था. मेरे पत्नी को भी सीतामढ़ी में दो दिन पूर्व गोली मार कर घायल कर दिया है, जिसमें यही दोनों अपराधियों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है . वही पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्रा ने बताया कि अपराधियों ने इन पर तीन गोली चलाया जो एक गोली बगल से निकल गयी वही दो गोली इन्हें लगी जो आर पार हो गयी जिससे वो सुरक्षित बच गये और इलाज मुजफ्फरपुर चल रहा है लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










