ePaper

सिरसी चौक पर प्रदर्शन सांसद व विधायक के विरोध में नारेबाजी

Updated at : 09 Aug 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
सिरसी चौक पर प्रदर्शन सांसद व विधायक के विरोध में नारेबाजी

एक माह से टूटा पड़ा है बिजली का पोल लाइनमैन पर लगाया अवैध वसूली का आरोप लो वोल्टेज को लेकर स्टेट हाइवे 54 किया जाम शिवहर : थाना क्षेत्र के सरसौल खुर्द के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली की समस्या को लेकर स्टेट हाइवे 54 को रामजानकी मठ के नजदीक बास बल्ला लगा कर जाम […]

विज्ञापन

एक माह से टूटा पड़ा है बिजली का पोल

लाइनमैन पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
लो वोल्टेज को लेकर स्टेट हाइवे 54 किया जाम
शिवहर : थाना क्षेत्र के सरसौल खुर्द के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली की समस्या को लेकर स्टेट हाइवे 54 को रामजानकी मठ के नजदीक बास बल्ला लगा कर जाम कर दिया.इस दौरान ग्रामीणों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. करीब सड़क आठ घंटे तक जाम रही. जिससे सड़क के दोनों किनारे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन किया व नारेबाजी की.ग्रामीणों ने बताया कि चार महीने से लो-वोल्टेज से परेशान है.
इससे पहले सारे ग्रामीणों ने मिलकर इस समस्या से निजात पाने के लिए विद्युत विभाग को आवेदन दिया था.फिर भी सुधार नहीं किया गया.इस गांव में 600 उपभोक्ता है. किंतु एक ही ट्रांसफार्मर के सहारे जैसे तैसे विद्युत व्यवस्था का खिंची जा रही है. जिससे लो वोल्टेज की समस्या अक्सर बनी रहती है.ग्रामीण समय पर बिल भी जमा करते है. उसके बावजूद अभी तक कोई हल नहीं निकाला गया.गांव में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण वॉल्टेज कम रहता है .बताया कि हमलोग ने एक और ट्रांसफार्मर लगाने की मांग किये थे. विद्युत विभाग को आवेदन भी दिया गया था .पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
कहा जिसके कारण ग्रामीण सड़क पर आवागमन को अवरुद्ध करने को बाध्य हुए है. हालांकि जाम के दौरान किसी पदाधिकारी के नहीं पहुंचने के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा.इधर बिजली सहायक अभियंता लल्लू प्रसाद से पूछे जाने पर बताया कि सरसोला खुर्द से लो-वोल्टेज की समस्या लो लेकर हम जेइ को सूचना दे देंगे .वे जाकर समस्या का निदान करेंगे. करीब आठ घंटा सड़क जाम रहने के बाद सीओ युगेश कुमार ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन