ePaper

गड्ढे में तब्दील हो चुकी है पकड़ी बांध ढलान से विंधी तक की सड़क

Updated at : 06 Aug 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में तब्दील हो चुकी है पकड़ी बांध ढलान से विंधी तक की सड़क

पिपराही : प्रखंड के पकड़ी बांध ढ़लान से छतौना बाजार होकर विंधी गांव को जोड़ने वाली लाइफ लाइन कहे जाने वाली पथ अपने दयनीय स्थिति पर आंसू बहा रही है. आजादी के दशकों बाद भी इस क्षेत्र के आस पास के गांव के लोग आवागमन की असुविधा का दंश झेलने को विवश हैं. करीब 10 […]

विज्ञापन

पिपराही : प्रखंड के पकड़ी बांध ढ़लान से छतौना बाजार होकर विंधी गांव को जोड़ने वाली लाइफ लाइन कहे जाने वाली पथ अपने दयनीय स्थिति पर आंसू बहा रही है. आजादी के दशकों बाद भी इस क्षेत्र के आस पास के गांव के लोग आवागमन की असुविधा का दंश झेलने को विवश हैं.

करीब 10 वर्ष पूर्व आरइओ द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया गया था. किंतु उसके बाद किसी ने भी आज तक इस सड़क की सुधि नहीं ली है. जिसके कारण सड़क जगह जगह गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है. स्थानीय ग्रामीण राम जनम महतो, इसराईल अंसारी, शशिभूषण प्रसाद, छतौना निवासी पूर्व उपप्रमुख जफीर आलम अंसारी, पिपराही उपप्रमुख प्रभात कुमार, पकड़ी निवासी किशोरी साह, प्रमोद कुमार, निरंजन महतो, गोविंद महतो आदि का कहना है कि स्थानीय सांसद व विधायक के अनदेखी व प्रशासनिक उदासीनता के कारण इस सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है. चुनाव के समय सब्जवाग दिखाकर वोट वसूल करने वाले
जनप्रतिनिधियों को इस सड़क की सुधि लेने की फूर्सत नहीं हैं. हालत है कि इस सड़क के जर्जर रहने से आस पास के गांव छतौना, मोहनपुर, विंधी, पकड़ी, कुअमां, आसोपुर, नरायणपुर, वैरिया समेत दर्जनों गांव के लोगों का इस पथ से आना जाना है. यह पथ आस पास के गांवों को भी आपस में जोड़ती है. किंतु सड़क पर बने गड्ढ़ों के कारण वर्षा से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित होकर रह गया है. जलजमाव के कारण वर्षा जनित बिमारियों के संक्रमण का खतरा बना रहता है.
सड़क के जर्जर रहने के कारण बेटियों की शादी भी समस्या बनती जा रही है. आवागमन की समस्या के कारण बेटा पक्ष के लोग शहर से ही बेटी की शादी करने की मांग करने लगे हैं. जिसके कारण शहर से विवाह भवन व होटल से शादी करने की लाचारी इस गांव के लोगों के लिए बनती जा रही है. ऐसे में अतिरिक्त अार्थिक बोझ कन्या पक्ष के लोगों को उठाना पड़ रहा है.सड़क के जर्जर रहने से बच्चों की शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है.
जलजमाव के कारण जहां बच्चे विद्यालय जाने से कतराने लगे हैं. वही अभिभावक भी रिस्क लेने को तैयार नहीं दिख रहे है. जिससे छोटे छोटे मासूम की प्राथमिक शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इस बाबत पूछे जाने पर बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि पुरनहिया प्रखंड व पिपराही के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण कार्य में विलंब हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन