पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2017 5:28 AM
विज्ञापन
तैयारी. खुले में शौचमुक्त जिला बनाने के लिए किया प्रेरित शिवहर : जिला जल एवं स्वच्छता समिति, वाटर फॉर पिपल व अन्नई ट्रस्ट के सहयोग से एक होटल परिसर में समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता विधि पर सभी प्रखंड द्वारा चयनित स्वच्छाग्राहियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण […]
विज्ञापन
तैयारी. खुले में शौचमुक्त जिला बनाने के लिए किया प्रेरित
शिवहर : जिला जल एवं स्वच्छता समिति, वाटर फॉर पिपल व अन्नई ट्रस्ट के सहयोग से एक होटल परिसर में समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता विधि पर सभी प्रखंड द्वारा चयनित स्वच्छाग्राहियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सह सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता समिति शिवहर एवं परियोजना प्रभारी वाटर फॉर पीपल के राजू गोराई ने स्वच्छाग्राहियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य की जानकारी देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बताया कि जिले को प्राथमिकता के आधार पर पूरी तरह से स्वच्छ एवं श्रेष्ठ बनाना है. इसमें स्वच्छाग्राहियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ व सीओ की मौजूदगी कायम रही. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधि विशेषज्ञ संस्थान फीडबैक फाउंडेशन के अजय कुमार सिन्हा व अन्य प्रशिक्षकों द्वारा प्रमुख गतिविधियों व खुले में शौचमुक्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.
इस कार्यक्रम में समुदाय को चिह्नित कर जिला को खुले में शौच मुक्त करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 जुलाई से प्रारंभ हुआ जो अगले एक अगस्त तक जारी रहेगा. प्रशिक्षण में बताया जा रहा है कि सुबह में गांवों में भ्रमण कर व चौपाल पर जाकर स्चच्छाग्राहियों को लोगों को जिला को खुले में शौचमुक्त करने के लिए प्रेरित करना है.
इस दौरान कमरौली, मीनापुर बलहा,कोल्हुआ ठिकहां, हरनाही, शरीफनगर व नरवारा पंचायत पर विशेष फोकस किया गया. बताया गया कि 2011 के जिला जल एवं स्वच्छता समिति व वाटर फॉर पीपल का सहयोग प्राप्त हो रहा है. मौके पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति के समन्वयक निलेश कुमार सिंह, वाटर फॉर पीपल के प्रतिनिधि व फीट बैक फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










