राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की स्थानीय शा खा गठित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2017 2:56 AM
पुपरी : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के स्थानीय शाखा के गठन को लेकर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामनगर में मोहन पासवान की अध्यक्षता व जिला से आये पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसमें पुपरी प्रखंड शाखा का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष मोहन पासवान,सचिव राधे श्याम राय, उपाध्यक्ष भोगेंद्र राय, कोषाध्यक्ष मो […]
पुपरी : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के स्थानीय शाखा के गठन को लेकर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामनगर में मोहन पासवान की अध्यक्षता व जिला से आये पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसमें पुपरी प्रखंड शाखा का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष मोहन पासवान,सचिव राधे श्याम राय, उपाध्यक्ष भोगेंद्र राय, कोषाध्यक्ष मो सन्नाउल्लाह अंसारी, संगठन सचिव रघुनाथ राय व शंभू राय, कार्यालय सचिव राकेश राय, अंकेक्षक हरि किशोर राय मनोनीत किये गये.
मौके पर जिलाध्यक्ष गोपालजी, जिला सचिव सत्य नारायण राय, जिला संयोजक ज्ञानवर्धन कंठ, जिला कोषाध्यक्ष शिव शंकर यादव व एंटी करप्शन सेल के अध्यक्ष मुजफ्फर आलम समेत अन्य मौजूद थे. नव मनोनीत अध्यक्ष श्री पासवान ने संगठन की मजबूती के लिए मिल काम करने की जरूरत बतायी व अपील करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती सदस्यों से होती है. अत: हमें मिलकर कर कार्य करने की क्षमता व कला होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










