चुनाव संपन्न, मतगणना आज

चोरौत : स्थानीय प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी नीलकमल, मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ राजेंद्र पाठक, मनरेगा पीओ एमएस जोहा, बीएओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह व ओपी प्रभारी राजेंद्र साह की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ. महिला […]
चोरौत : स्थानीय प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी नीलकमल, मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ राजेंद्र पाठक,
मनरेगा पीओ एमएस जोहा, बीएओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह व ओपी प्रभारी राजेंद्र साह की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ. महिला पुलिस नहीं रहने के चलते महिला मतदाताओं को कतारबद्ध करने में पुलिस कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. समाचार लिखे जाने तक 64 प्रतिशत मतदान हो पाया था. बीडीओ ने बताया कि शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में ही कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










