ePaper

इफ्तार पार्टी में सभी वर्ग के लोगों ने की शिरकत

Updated at : 20 Jun 2017 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
इफ्तार पार्टी में सभी वर्ग के लोगों ने की शिरकत

शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में पवित्र रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन एसडीओ अफाक अहमद के सहयोग से किया गया. जिसमें जिले सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया. मकसूद आलम बताते हैं कि इस रमजान में महीना भर उपवास रखा जाता है. रात में लोग तरावीह की नमाज पढ़ते हैं. इस […]

विज्ञापन

शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में पवित्र रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन एसडीओ अफाक अहमद के सहयोग से किया गया. जिसमें जिले सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया.

मकसूद आलम बताते हैं कि इस रमजान में महीना भर उपवास रखा जाता है. रात में लोग तरावीह की नमाज पढ़ते हैं. इस दौरान कुरान की तिलावत की जाती है. इस महीने के 27 वीं रात शब ए कद्र को कुरान का नुजूल हुआ. इसीलिए इस महीने में कुरान पढ़ना पुण्य कार्य माना जाता है.
इफ्तार पार्टी में डीएम राजकुमार, एसपी प्रकाश नाथ मिश्र, एडीएम मनन राम, बेलसंड विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. असद, लोजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, पूर्व जिला परिषद सदस्य ईजहारूल हक,मो. नसीम अख्तर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी आलोक कुमार, एसडीपीओ प्रितीश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता अनिल कुमार दास, बबलू खान, बीडीओ तरियानी संजय कुमार सिंह, डुमरी कटसरी अरूण कुमार, सीओ मनोज कुमार, बीडीओ शिवहर चंद्रभूषण प्रसाद, सीओ युगेश दास, जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा, सिविल सर्जन बिसंभर ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, डीएस डॉ मेहंदी हसन, जदयू नेता दिग्विजय सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य अजब लाल चौधरी, पिपराही बीडीओ अजय कुमार, समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन