ePaper

अस्पताल की उठी मांग

Updated at : 14 Jun 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल की उठी मांग

शिवहर : संघर्षशील युवा अधिकार मंच का ने सिविल सर्जन विशंभर ठाकुर से पिपराही प्रखंड के अम्बा कोठी स्थित बैधनाथ झा रेफरल का निर्माण कार्य यथा शीघ्र शुरू करने का मांग किया हैं. मंच अध्यक्ष आदित्य कुमार ने सिविल सर्जन को बताया कि जब अस्पताल का शिलान्यास 1994 में हुआ था तो आखिर अब तक […]

विज्ञापन

शिवहर : संघर्षशील युवा अधिकार मंच का ने सिविल सर्जन विशंभर ठाकुर से पिपराही प्रखंड के अम्बा कोठी स्थित बैधनाथ झा रेफरल का निर्माण कार्य यथा शीघ्र शुरू करने का मांग किया हैं.

मंच अध्यक्ष आदित्य कुमार ने सिविल सर्जन को बताया कि जब अस्पताल का शिलान्यास 1994 में हुआ था तो आखिर अब तक निर्माण कार्य क्यो नहीं शुरू हुआ हैं. जबकि अस्पताल के निर्माण हो जाने से आस पास के लोगो को सहज और सुलभ चिकित्सा सेवा मिलेगी. साथ ही सीमावर्ती जिला के कई गांव के लोगो को भी इस अस्पताल से लाभ मिलेगा .वही मंच के मुकुंद प्रकाश मिश्र ने कहा कि मंच के इस मांगों को नहीं माना गया तो मंच इसके लिए आंदोलन तेज करेगा.
शीघ्र ही अस्पताल की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय के समीप मंच द्वारा धरना दिया जाएगा. साथ ही मंच पिपराही कमेटी पिपराही में धरना प्रदर्शन करेगा . मंच महासचिव रवि वर्मा ने कहा एक तरफ लाखों लोग महंगी चिकित्सा के कारण इलाज के अभाव में मर रहे है.
वही सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण इस अस्पताल का निर्माण अब तक नहीं हो सका है.विक्की गुप्ता ने कहा इस अस्पताल के लिए बहुत जल्द पिपराही के लोगों को एकजुट किया जाएगा और जरूरत पड़ा तो आमरण अनशन किया जाएगा .सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया वे भी इस मामले को लेकर गंभीर हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन