करंट से भैंस की मौत, जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पुपरी : बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर में विद्युत करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गयी. वहीं, भैंस का स्वामी संयोग लाल राय बुरी तरह से झुलसने कर जख्मी हो गये. उक्त मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुपरी-बलहा रोड पर टायर जला व बांस बल्ला लगा कर सड़क को जाम कर दिया. देखते […]
विज्ञापन
पुपरी : बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर में विद्युत करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गयी. वहीं, भैंस का स्वामी संयोग लाल राय बुरी तरह से झुलसने कर जख्मी हो गये.
उक्त मामले से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुपरी-बलहा रोड पर टायर जला व बांस बल्ला लगा कर सड़क को जाम कर दिया. देखते हीं देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. उसका कहना था कि विद्युत विभाग के अधिाकारी व कर्मियों की लापरवाही के चलते आये दिन इस प्रकार की घटना घटती रहती है, पर विभाग की ओर से इस प्रकार की समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. अगर समय रहते जर्जर विद्युत तार व पोल को दुरुस्त करा दिया जाता तो शायद इस प्रकार की घटना नहीं घटती.
इधर, सड़क जाम की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर सड़क को जाम से मुक्त कराया.
पुपरी >> करंट से महिला जख्मी
नानपुर थाना क्षेत्र के डोरपुर गांव निवासी ऋषि मंडल की 25 वर्षीय पत्नी अल्का देवी विद्युत करंट के चपेट में आने से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया.
पुपरी >> करंट से जख्मी, भरती
थाना क्षेत्र के झझिहट पंचायत के वार्ड नंबर-5 निवासी रीति मंडल की पत्नी रिंकी देवी बिजली के तार की चपेट में आने से ज़ख़्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया.
पुपरी >> करंट से जख्मी:
पुपरी – सुरसंड मुख्य पथ में रविवार की सुबह बलहा मकसूदन गांव के मदन चौक के समीप विद्युत करंट से झुलस कर एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी बाजपट्टी प्रखंड के वास्तेपुर गांव निवासी कारी राय के पुत्र संयोग राय को इलाज के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










