पूर्णिया में छात्र संगठनों के मार्च पर रोक, स्टेडियम के पास प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

Updated:
विज्ञापन

मार्च करते छात्र व प्रदर्शनकर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया में छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन को प्रशासन ने रोक दिया, जिससे इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास हंगामे की स्थिति पैदा हो गई. जंतर-मंतर की घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

विज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों एवं कार्यकर्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और विभिन्न छात्र संगठनों के आह्वान पर पूर्णिया में निकाले जा रहे पैदल मार्च को प्रशासन ने इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप रोक दिया. इसके बाद मौके पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस-प्रशासन के बीच काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही.

विज्ञापन

मार्च शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं इंदिरा गांधी स्टेडियम में जुटे थे. प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. उनका कहना था कि जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.


Image

डीएम और एसएसपी पहुंचे मौके पर

स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वयं मौके पर पहुंच गए. दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं.


Image

भारी पुलिस बल की तैनाती

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. मार्च के निर्धारित मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रशासन का प्रयास है कि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

प्रदर्शनकारियों की मांग पर अड़े संगठन

प्रदर्शन में शामिल नेताओं का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के साथ बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई.

फिलहाल स्टेडियम के पास तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है. प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर रहा है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन