बिहार बंद के दौरान औरंगाबाद में पुलिस पर पथराव, पत्रकार समेत कई घायल

पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी
औरंगाबाद में बिहार बंद के दौरान उपद्रवियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए. इलाके में तनाव का माहौल है.
ब्रेकिंग न्यूज़:
Bihar Bnad : औरंगाबाद में बिहार बंद के दौरान शहर के रमेश चौक पर अचानक हालात बिगड़ गए. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया. समाहरणालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया.
पथराव में पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट और नारियल के डाब से हमला किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर कवरेज कर रहे कुछ पत्रकार भी पथराव की चपेट में आकर जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

तस्वीरों में देखे पूरी घटना





Aurangabad News : बैरिकेडिंग तोड़ी, मौके पर अफरातफरी
उग्र भीड़ ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. पथराव के बाद रमेश चौक पर चारों तरफ ईंट-पत्थर बिखरे पड़े दिखाई दिए. घटना के बाद प्रदर्शनकारी मौके से तितर-बितर हो गए, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है.
पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे. इसके बाद हालात धीरे-धीरे काबू में आए.
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद पूरे रमेश चौक और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती तेज कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










