ePaper

नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हो रही दावेदारी

Updated at : 07 Jun 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हो रही दावेदारी

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक शिवहर : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ब्रजवासी द्वारा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व तरियानी प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार चौधरी के निष्कासन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी. शिक्षक नेताओं ने कहा […]

विज्ञापन

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक

शिवहर : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक बैठक अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी.
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ब्रजवासी द्वारा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व तरियानी प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार चौधरी के निष्कासन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी. शिक्षक नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तानाशाही रवैये का वे खिलाफ करते हैं. बैठक में के दौरान जहां जिला इकाई के भंग किये जाने की घोषणा की गयी.
वही जिला महासचिव रामाकांत कुमार कार्यालय सचिव बैजूलाल प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला प्रतिनिधि नरेश कुमार चौधरी, जिला संयोजक अभय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष तरियानी रंजीत कुमार, प्रवक्ता मुमताज हुसैन, विजय कुमार, श्याम कुमार, सुरेश पासवान, मनीष कुमार, कामोद कुमार यादव,सतीश कुमार आदि पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वही पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार व नरेश कुमार चौधरी में अपनी आस्था व्यक्त की.बैठक में निर्णय लिया गया कि त्याग पत्र देने वाले सभी पदाधिकारी आम शिक्षक मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में काम करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन