कुमार पदमाकर बने प्रदेश आइटी सेल के समन्वयक
Updated at : 07 Jun 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश अध्यक्ष आइटी सेल इंजीनियर संजीव सिंह ने पत्र निर्गत कर कहा है कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी के निर्देश पर शिवहर जिला के वरीय कांग्रेस नेता कुमार पदमाकर को बिहार प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल का प्रमंडलीय […]
विज्ञापन
शिवहर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश अध्यक्ष आइटी सेल इंजीनियर संजीव सिंह ने पत्र निर्गत कर कहा है कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी के निर्देश पर शिवहर जिला के वरीय कांग्रेस नेता कुमार पदमाकर को बिहार प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल का प्रमंडलीय समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया है.
प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश अध्यक्ष आइटी सेल इंजीनियर संजीव सिंह ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मजबूती प्रदान करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने की आशा व्यक्त की है. इधर कुमार पद्माकर के आइटी सेल के प्रमंडलीय समन्वयक बनाये जाने पर जिला कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है.
वही वरीय कांग्रेस नेता अखिलेश मिश्र, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, विद्या प्रसाद सिंह, शशि रंजन सिंह, राजीव कुमार सिंह, बलदेव प्रसाद, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, सुधीर रंजन मिश्र, कृष्ण नंदन यादव, मिथलेश सिंह, अमरेंद्र कुमार (सेवा दल) के अध्यक्ष गंगादयाल मिश्र , धर्म नाथ सिंह, जय किशोर सिंह, उमाशंकर सिंह, रामचंद्र सिंह, दाज खान, राममूर्ति सिंह, ओसदूल हक सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने मनोनयन होने पर बधाई दी है.शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इनके नेतृत्व जिला कांग्रेस मजबूत होगा.
मालूम हो कि कुमार पदमाकर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर दिवाकर सिंह के पुत्र है.इधर नवनियुक्त समन्वयक ने कहा कि वे कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता है. पार्टी के मजबूती के लिए सक्रिय होकर काम करेंगे. उन्होंने प्रदेश नेतृत्व, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के प्रति अाभार व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




