ePaper

कोयला व्यवसायी को गोली मारने के मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 06 Jun 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला व्यवसायी को गोली मारने के मामले में  एक गिरफ्तार

शिवहर : पिपराही थाना पुलिस ने विगत 2 जून को धनकौल बांध पर कोयला व्यवसायी परसौनी निवासी अरविंद कुमार को गोली मारकर बाइक व नगदी छीनने के मामले में धनकौल वार्ड 7 निवासी मंसूर आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके विरुद्ध पूर्व से डकैती का कांड दर्ज है. इस कांड […]

विज्ञापन

शिवहर : पिपराही थाना पुलिस ने विगत 2 जून को धनकौल बांध पर कोयला व्यवसायी परसौनी निवासी अरविंद कुमार को गोली मारकर बाइक व नगदी छीनने के मामले में धनकौल वार्ड 7 निवासी मंसूर आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसके विरुद्ध पूर्व से डकैती का कांड दर्ज है.

इस कांड के दूसरे अपराधी की तलाश में पुलिस जुटी है. अपराधियों के विरुद्ध शिवहर, सीतामढ़ी व मोतिहारी में कई कांड दर्ज है. छापेमारी में थानाध्यक्ष सुजित कुमार व पुलिस जवान शामिल थे. कांड के खुलासा के लिए कॉल डिटेल आदि मामले में तकनीकी शाखा के मनीष कुमार भारती ने भी सहयोग किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन