रोहतास में वाहन जांच के दौरान सफलता, चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी

फोटो कैप्शन: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में ले जाती चेनारी थाना पुलिस. | Prabhat Khabar Network
चेनारी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Rohtas News : चेनारी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. करमचट डैम–ताराचंडी मुख्य पथ स्थित रकबा नर्सरी पुल के समीप हुई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद कर जब्त कर ली. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
वाहन जांच में खुली चोरी की बाइक की पोल
गिरफ्तार युवक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के सदोखर गांव निवासी अनिल कुमार, पिता विजय राम के रूप में हुई है. उसके पास से बरामद हीरो स्प्लेंडर बाइक का नंबर UP67AB982 है. पुलिस ने जब वाहन के कागजात, इंजन और चेसिस नंबर की जांच की तो बाइक चोरी की निकली. इसके बाद मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरोह से जुड़े होने की भी जांच
पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर रही है. जांच इस बात की भी की जा रही है कि बरामद बाइक का संबंध किसी संगठित वाहन चोर गिरोह से है या नहीं. साथ ही आरोपित की पूर्व में वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है.
थानाध्यक्ष ने दी कार्रवाई की जानकारी
पु.अनि. सह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान रकबा नर्सरी पुल के पास एक युवक को चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. बाइक जब्त कर ली गई है तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










