रबी सिंचाई के लिए इंद्रपुरी बराज से लिंक नहरों में छोड़ा जा रहा पानी

Updated:
विज्ञापन
रबी सिंचाई के लिए इंद्रपुरी बराज से लिंक नहरों में छोड़ा जा रहा पानी

रबी सिंचाई को लेकर इंद्रपुरी बराज से सभी लिंक नहरों में पानी छोड़ा जा रहा

विज्ञापन

बराज पर 7823 क्यूसेक जल उपलब्ध, मांग के अनुसार जलस्राव रबी सिंचाई का लक्ष्य 2.88 लाख हेक्टेयर फोटो-8- बराज से पश्चिमी संयोजक नहर में छोड़ा जा रहा पानी. प्रतिनिधि, इंद्रपुरी रबी सिंचाई को लेकर इंद्रपुरी बराज से सभी लिंक नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है. सोमवार की सुबह आठ बजे बराज पर 7823 क्यूसेक पानी उपलब्ध रहा. आयोजन व मॉनीटरिंग प्रमंडल डेहरी की कार्यपालक अभियंता भारती रानी ने बताया कि सभी नहरों में मांग के अनुसार जलस्राव दिया जा रहा है और सतत निगरानी की जा रही है. क्षेत्रीय अभियंता विभिन्न नहरों में आवश्यकता के अनुसार जलस्राव प्रवाहित कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे बराज से पश्चिमी संयोजक नहर में 3303 क्यूसेक, पश्चिमी समानांतर संयोजक नहर में 606 क्यूसेक, पूर्वी संयोजक नहर में 2210 क्यूसेक, पश्चिमी उच्च स्तरीय नहर में 528 क्यूसेक, पश्चिमी मुख्य नहर डेहरी फाल में 3097 क्यूसेक, पश्चिमी मुख्य नहर अकोढ़ीगोला में 1466 क्यूसेक, आरा मुख्य नहर में 1646 क्यूसेक, डुमरांव शाखा नहर में 397 क्यूसेक, बिहिया शाखा नहर में 24 क्यूसेक, कोईलवर वितरणी में 150 क्यूसेक, बक्सर शाखा नहर में 366 क्यूसेक, चौसा शाखा नहर में 511 क्यूसेक, गारा चौबे शाखा नहर में 566 क्यूसेक, भोजपुर वितरणी में 25 क्यूसेक और करहगर वितरणी में 218 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रिहंद जलाशय से 3343 क्यूसेक पानी प्राप्त हुआ है, जबकि वाणसागर जलाशय से नगण्य मात्रा में जल मिला है. बराज पर जलस्तर 355 फीट मेंटेन रखते हुए सोन नदी में 1704 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है. जल संसाधन विभाग डेहरी के मुख्य अभियंता परिक्षेत्र में रबी सिंचाई का लक्ष्य दो लाख 88 हजार 50 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन