रोहतास: सूर्यपुरा में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन, विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया में लिया हिस्सा
सूर्यपुरा हाई स्कूल में मतदान केंद्र पर मतदान के लिए कतार में खड़ी छात्राएं
राज राजेश्वरी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूर्यपुरा में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया गया. इसके बाद नौवीं से 12वीं के छात्रों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर मतदान के महत्व को समझा. यह पहल छात्रों को जिम्मेदार मतदाता बनाने के उद्देश्य से की गई.
Rohtas News: सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राज राजेश्वरी प्लस टू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया गया. क्लब के गठन के बाद विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के बीच चुनाव कराया गया.
चुनाव के दौरान विद्यार्थियों को वास्तविक मतदान प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए फोटोयुक्त मतपत्र पर उम्मीदवारों के नाम अंकित किये गये थे. छात्र-छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
मतदान के महत्व और अधिकारों की दी जानकारी
इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गयी. विद्यालय में आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें भविष्य के जिम्मेदार मतदाता के रूप में तैयार करना था.
प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रंजन पांडे ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलता है. मौके पर नोडल अधिकारी बने प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव रंजन पांडे, दिवाकर चौबे, विकास कुमार, कुमार रंजीत, संजीत कुमार सिंह, मंटून कुमार, आलोक मिश्रा, देवेंद्र चौधरी, अमरदीप कुमार चौधरी, कुमार विनय प्रताप, रवि रंजन कुमार, कुमारी श्रीशा, इंदु कुमारी, मृदुला दूबे, शोबन आलम के साथ ही सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










