रोहतास: शिवसागर से आलमपुर तक निकली 15 किमी तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा रास्ता

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल लोग

आज़ादी का जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसागर से आलमपुर तक 15 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली. इस देशभक्तिपूर्ण यात्रा में स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा. पूर्व विधायक ललन पासवान के नेतृत्व में निकली इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम जगाना था.

विज्ञापन

Rohtas News: आजादी के पर्व को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवसागर से आलमपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली. करीब 15 किलोमीटर चली इस यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए.

यात्रा की शुरुआत प्रखंड कार्यालय के पास बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हुई. हाथ में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं में खूब जोश दिखा. रास्ते भर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगते रहे. तिरंगा यात्रा शिवसागर से चलकर आलमपुर बाजार पहुंची.

पूर्व विधायक ने किया नेतृत्व

यात्रा का नेतृत्व चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने किया. उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का मकसद गांव-गांव के नौजवानों में देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक अलग-अलग प्रखंडों में ऐसी यात्रा निकाली जा रही है.

यात्रा में छोटेलाल सोनी, उमा सिंह, अजय सिंह, बंटी चौबे, मदन पासवान, सुनील पासवान, गोविंद सिंह, रिंटू सिंह, डॉ. अमृता धीर, रमेन्दु कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा और पुलकित सिंह समेत कई लोग शामिल रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन