रोहतास: नोखा की नहर में मिला अज्ञात शव, 5-6 दिन पुराना होने की आशंका, अब तक पहचान नहीं हो सका

सांकेतिक तस्वीर
नोखा के श्रीखिंडा गांव की नहर में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना है और पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Nokha Canal Unidentified Dead Body : रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र के श्री खिंडा गांव के समीप भोजपुर राजवाहा में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. नहर में बहकर आया शव राजवाहा में फंस गया था. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी.
Rohtas News : 5-6 दिन पुराना होने की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की शाम से शव नहर में फंसा हुआ दिखाई दे रहा था. शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी. आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत करीब पांच से छह दिन पहले हुई होगी. शव का केवल सिर पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था, जबकि बाकी हिस्सा नहर में फंसा होने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल था.
कार्रवाई में देरी का आरोप
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद मौके पर कार्रवाई में विलंब हुआ. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.
72 घंटे तक शीतगृह में रखा जाएगा शव
नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पहचान नहीं होने के कारण शव को 72 घंटे तक सासाराम सदर अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखा जाएगा. यदि इस दौरान पहचान हो जाती है तो आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










