35 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
35 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

पुलिस ने साइकिल से शराब ले जा रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

अकोढ़ीगोला.

पुलिस ने साइकिल से शराब ले जा रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बांक निवासी संजय पासवान व दरिहट थाना क्षेत्र भड़कुड़िया निवासी पिंटू कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गुप्त सूचना पर बांक से नहर की तरह जाने वाली पक्की सड़क पर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को आते हुए देखा गया. लेकिन, पुलिस को देखकर दोनों साइकिल छोड़कर भागने गले. तब सशस्त्र बलों को पीछा कर पकड़ लिया. पिंटू के एक साइकिल पर झोला से 20 लीटर महुआ शराब और संजय की साइकिल से झोले में रखी गयी 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. दोनों आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन