सासाराम-चौसा पथ पर बाइक के पलटने से तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
सासाराम-चौसा पथ पर बाइक के पलटने से तीन युवक घायल

Sasaram news. थाना क्षेत्र के हरिहर डिहरा मोड़ के समीप सासाराम-चौसा पथ पर रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इससे सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

फोटो- घायलों को ऑटो से ले जाते लोग. प्रतिनिधि, कोचस थाना क्षेत्र के हरिहर डिहरा मोड़ के समीप सासाराम-चौसा पथ पर रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. इससे सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.घटनास्थल पर पहुंचे करगहर विधायक संतोष कुमार मिश्र ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने गंभीर चोटें होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायलों में गारा निवासी विंध्याचल सिंह का पुत्र अंकित कुमार,अरविन्द पाल के पुत्र मदन पाल और चंद्रगुप्त सिंह के पुत्र सोनू कुमार शामिल हैं. उन्होंने बताया कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर कोचस से वापस अपने गांव गारा लौट रहे थे. इस दौरान बाइक तेज गति में होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन