सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल

प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

विज्ञापन

कोचस.

प्रखंड क्षेत्र के चितांव पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर बुधवार को सड़क क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. लोगों के सहयोग से हाइवे पेट्रोलिंग मोबाइल वाहन द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायल युवक की पहचान बड़हरी थाना क्षेत्र के उबधी गांव निवासी राजगृह सिंह के पुत्र बृजेश कुमार के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि युवक के सिर और पैर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं, जिससे ब्रेन हैमरेज की आशंका जतायी जा रही है. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. घटना के बाद से युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन