अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :20 Jan 2026 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में मौत

विज्ञापन

बगेन गांव के पास सोमवार की रात हुआ हादसा फोटो-3- बराढ़ीगोला में घटना के बाद गमगनी परिजन. प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बगेन गांव के पास सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान बराढ़ी गोला हनुमानगढ़ी निवासी 38 वर्षीय अर्जुन चौधरी उर्फ गब्बर के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार, अर्जुन चौधरी बाइक से सासाराम से लौट रहा था. इसी दौरान बगेन पुल के समीप वह दुर्घटना का शिकार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी और घायल को इलाज के लिए नारायण मेडिकल अस्पताल जमुहार भेजा. वहां से डाॅक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. परिजन उसे वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष राकेश गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार को मृतक के परिजनों द्वारा सड़क दुर्घटना में मौत को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. उन्होंने बताया कि बगेन के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक के घायल होने की बात सामने आयी है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. इधर, मृतक की पत्नी सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. दुर्घटना के बाद से वह इलाज के दौरान भी पति के साथ थी. वहीं 12 वर्षीय बेटा अंकित कुमार और आठ वर्षीय बेटा सुभग कुमार पिता से लिपटकर रोते रहे. परिजनों के चीत्कार से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन