खेल प्रतिभाओं की पहचान को लेकर जिले के स्कूलों में जलेगी ‘मशाल’

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :20 Apr 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
खेल प्रतिभाओं की पहचान को लेकर जिले के स्कूलों में जलेगी ‘मशाल’

Sasaram news. जिले के स्कूलों में आगामी 25 अप्रैल से खेल की मशाल जलेगी. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल प्रतिभा खेल पहचान योजना 'मशाल' के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का एक अभूतपूर्व प्रयास शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन

25 अप्रैल से शुरू होगी खेल प्रतियोगिता, अंडर 14 व अंडर 16 के बालक-बालिका ले सकेंगे भागस्कूल से लेकर राज्यस्तर तक का करेंगे स्कूल के खिलाड़ी सफर, होंगे सम्मानितफोटो- राजकीय मध्य विद्यालय फजलगंज सासाराम.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

जिले के स्कूलों में आगामी 25 अप्रैल से खेल की मशाल जलेगी. बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल प्रतिभा खेल पहचान योजना ”मशाल” के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का एक अभूतपूर्व प्रयास शुरू हो जायेगा. स्कूल स्तर पर 25, 26 व 27 अप्रैल को स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होगी. इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान रोहित रोशन ने पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग बिहार खेल विभाग बिहार व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में मशाल 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी स्कूलों के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण आधिकारिक वेब पोर्टल पर करा लिया गया है, जिसके उपरांत विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 25, 26 व 27 अप्रैल 2025 का प्रस्तावित है. साथ ही पत्र में जिले के सभी मध्य एवं माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ साथ सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि उक्त तिथियों को अनिवार्य रूप से सभी मध्य व माध्यमिक स्कूलों में खेल प्रतियोगिता कराना सुनिश्चित करें, जिन स्कूलों के पास खेल मैदान नहीं है वैसे स्कूलों का खेल प्रतियोगिता नजदीक के स्कूल (जहां खेल मैदान हो) में कराया जाये. उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को कहा है कि इसकी व्यवस्था, कार्यक्रम तय कर स्कूलों में अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे. सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वह स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक आदि को आमंत्रित करेंगे व उत्सवी माहौल में मशाल 2024 खेल प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे. प्रतियोगिता से पूर्व सभी पंजीकृत छात्र-छात्रा का बैट्री टेस्ट करायेंगे व पोर्टल पर अपलोड करेंगे. साथ ही कहा है कि पूर्व वर्ष में पंजीकृत छात्र-छात्रा नये वर्ष में नये वर्ग में चले गये होंगे. अत: वैसे बच्चों के संबंध में डाटा सुधार अविलंब कर लेंगे.

मशाल-2024 प्रतियोगिता पांच स्तरों पर होगी आयोजित

-विद्यालय स्तर: 25, 26 और 27 अप्रैल 2025 को सभी सरकारी स्कूलों में प्रतियोगिताएं होंगी.

-संकुल स्तर (CRC): विद्यालय स्तर के विजेता अगले चरण में भाग लेंगे.

-प्रखंड स्तर: प्रखंड स्तर पर नॉकआउट और इंटर-पूल मैचों का आयोजन होगा.

-जिला स्तर: जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चयनित होंगे.

-राज्य स्तर: अंतिम चरण में राज्य स्तर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा.

इन खेलों में प्रतिभागी लेंगे भाग

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभागी क्रिकेट, बॉल थ्रो, लॉन्ग जंप, एथलेटिक्स (60/100 मीटर और 600/800 मीटर दौड़), साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल, और वॉलीबॉल आदि में प्रतिभाग करेंगे. यह खेल अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के लिए बालक और बालिका दोनों श्रेणियों में आयोजित होंगे.

प्रतियोगिता होगी नॉकआउट

प्रतियोगिताएं नॉकआउट और इंटर-पूल मैचों की पद्धति से आयोजित होंगी. उदाहरण के लिए, फुटबॉल और वॉलीबॉल में टीमें चार पूलों में बांटी जाएंगी, और सिंगल नॉकआउट विधि से विजेता का चयन होगा. फुटबॉल में गोलकीपर को छोड़कर अन्य खिलाड़ियों द्वारा गेंद को हाथ से पकड़ना फाउल माना जाएगा, और टाई की स्थिति में पेनल्टी शूटआउट या सडन-डेथ विधि अपनाई जाएगी. वॉलीबॉल में प्रत्येक सेट 25 पॉइंट्स का होगा, जिसमें कम से कम 2 पॉइंट्स का अंतर होना अनिवार्य है.

आज से खुल जायेगा पोर्टल

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोर्टल मशाल पर खिलाड़ियों का पंजीकरण व बैटरी टेस्ट के परिणाम अपलोड करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 21 अप्रैल 2025 से पोर्टल खुल जाएगा. प्रत्येक स्कूल के शारीरिक शिक्षक व प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी होगी कि वे समय पर डेटा अपलोड करेंगे. यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सुनिश्चित करेगा कि प्रतियोगिता पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन