जदयू की वर्चुअल मीटिंग में तैयार की गयी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा

Updated:
विज्ञापन
जदयू की वर्चुअल मीटिंग में तैयार की गयी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा

Sasaram news. शहर के विश्वकर्मा मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को जदयू की वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गयी. यह मीटिंग राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा व प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली.

विज्ञापन

पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्षों के साथ हुई मीटिंग फोटो-9- जदयू की वर्चुअल मीटिंग में शामिल कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, सासाराम सदर शहर के विश्वकर्मा मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को जदयू की वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गयी. यह मीटिंग राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा व प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली. इसकी अगुवाई जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की. इसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, विधान सभा प्रभारी शामिल रहे. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर से जिला स्तर तक की तैयारी पर चर्चा करते हुए चुनाव तैयारी की रफ्तार बढ़ाने के साथ रूपरेखा निर्धारित की गयी. प्रदेश अध्यक्ष ने मीटिंग में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के मिशन 2025 में 225 सीट लाने के तहत काम करें. इसके लिए बूथ स्तर तक सामान्य स्थापित करने के साथ प्रकोष्ठ और मुख्य पार्टी को साथ मिलकर काम करना होगा. इसके अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारी को अपने स्तर पर खुद की जिम्मेवारी को समझना होगा. हमें मिशन की कामयाबी के लिए एक साथ एकजुट होकर काम करना होगा. प्रदेश अध्यक्ष ने शीघ्र बूथ कमेटी के कार्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समन्वय बना एक सशक्त बूथ कमेटी बनाएं. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का कार्य जमीनी स्तर पर और वास्तविक रूप में होना चाहिए. इससे संगठन को आवश्यक मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह जाकर घर-घर लोगों से मिले और उन्हें पार्टी से जुड़ने और पार्टी की जिम्मेवारी संभालने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने वर्तमान में चल रहे भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर कहा कि जदयू परिवार भारतीय सेना के साथ खड़ा है और भारतीय सेना के बलिदान के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है. मौके पर अशोक प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार शर्मा, दिवाकर कुमार, अंजनी सिंह, डॉ प्रदीप, अलख निरंजन श्रीवास्तव, असलम अंसारी, राजेश सोनकर, रेणु कुशवाहा, निखिल जय सिंह, उपेंद्र पटेल, राज सोनी, अभिषेक पटेल, डोमा राम, मनोज पटेल, सिकंजय सिंह, दीपक चौबे, सिद्धेश्वर सिंह, सुरेंद्र राम, मुन्ना कुशवाहा, विकास सिंह, डॉ अमरेंद्र कुमार, नवनीत राय, राजेश पटेल, रूपेश चंद्रवंशी, अशोक चौधरी, अरुण कुशवाहा, हरिहर पटेल, विनोद कुशवाहा, गंगा बिंद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन