सासाराम में तेज रफ्तार सरकारी बस ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत, लोगों ने सड़क जाम किया

Updated:
विज्ञापन

मोहनी में दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम के बिक्रमगंज में एक अनियंत्रित सरकारी बस ने बाइक सवार युवक को कुचलकर 100 मीटर तक घसीट दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया.

विज्ञापन

Sasaram Road Accident : रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मोहानी गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित सरकारी बस ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया.टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

विज्ञापन

बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहा था घर

मृतक की पहचान महाराजगंज गांव निवासी छोटू राम (पिता-ददन राम) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि छोटू राम मोहानी स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बिक्रमगंज की ओर से आ रही अनियंत्रित सरकारी बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

सड़क पर शव रख किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए.आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और बस चालक की गिरफ्तारी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

मोहनी पंचायत के महाराज गंज गांव में पसरा सन्नाटा

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक छोटू राम दो भाइयों में बड़ा था.उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे महाराजगंज गांव में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें:

ोहतास में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, अगस्त के तीसरे सप्ताह में होगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन