सासाराम के नोखा में नम आंखों से याद किए गए सामाजिक कार्यकर्ता बबन सिंह, सातवीं पुण्यतिथि पर जुटे
फोटो कैप्शन: स्वर्गीय बबन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते डिहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network
नोखा में सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय बबन सिंह की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. डिहरी विधायक राजीव रंजन सिंह समेत गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि.
नोखा. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 स्थित मस्जिद रोड के एक निजी सभागार में मंगलवार को पूर्व जिला पार्षद सह लोजपा नेता रवि शंकर सिंह के पिता स्वर्गीय बबन सिंह की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर डिहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए.
विधायक ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत डिहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने स्वर्गीय बबन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की. इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान लोगों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
सामाजिक योगदान और सरल व्यवहार को किया याद
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय बबन सिंह के सामाजिक योगदान, सरल व्यवहार और लोगों से उनके आत्मीय जुड़ाव को याद किया. वक्ताओं ने उनके साथ बिताये समय के संस्मरण भी साझा किए. लोगों ने कहा कि व्यक्ति दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसके विचार, संस्कार और सामाजिक सरोकार लोगों के बीच हमेशा जीवित रहते हैं.

धार्मिक अनुष्ठान में की गयी आत्मा की शांति की प्रार्थना
पुण्यतिथि के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किया गया. परिजनों ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का स्वागत किया. लोगों ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
श्रद्धा और भावुकता का बना रहा माहौल
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और भावुकता का माहौल बना रहा. कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष अनुराग सिंह, जानेश्वर पासवान, मनरेन्द्र सिंह, कुमार अभूमन्यु उर्फ कल्याण सिंह, शिव जी सिंह, अजय सिंह, संजीव राय, जवाहर प्रसाद चौरसिया, श्री भगवान, अनिल सिंह और बब्लू सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
ALSO READ : रोहतास: करगहर की शालू सिंह ने गतका में हासिल किया राष्ट्रीय चैंपियनशिप का टिकट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए