रोहतास: दिनारा में 26 जुलाई तक 2300 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, गांव-गांव पहुंच रही टीम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिनारा प्रखंड में नए राशन कार्ड बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. 26 जुलाई 2026 तक 2300 राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य है. आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द आवेदन करें.

विज्ञापन

Rohtas News : राज्य सरकार के निर्देश पर दिनारा प्रखंड में पात्र परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनाने का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है. प्रखंड प्रशासन ने 26 जुलाई 2026 तक 2300 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों में घर-घर जाकर पात्र लाभुकों से आवेदन लिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

गांव-गांव पहुंचकर लिए जा रहे आवेदन

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल रंजन ने बताया कि राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अभियान को सफल बनाने के लिए विकास मित्र, पंचायत सचिव, जीविका दीदी सहित अन्य कर्मियों की तैनाती की गई है. सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे गांव-गांव जाकर पात्र परिवारों की पहचान करें और उनसे आवेदन प्राप्त करें.

इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा आवेदन स्वीकार

उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति, परिवार का सामूहिक फोटो तथा परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड जमा करना अनिवार्य होगा.

इसके अलावा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र संलग्न करना भी आवश्यक है. सभी दस्तावेज पूर्ण होने पर ही आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

26 जुलाई से पहले आवेदन जमा करने की अपील

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल रंजन ने सभी पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों से निर्धारित तिथि 26 जुलाई से पहले अपने आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि समय पर आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद पात्र लाभुकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा. अभियान का उद्देश्य कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन