शाहजुमा–पाटन गली मार्ग पर बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग, सासाराम में भाजपा ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन
शाहजुमा–पाटन गली मार्ग पर विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग, भाजपा ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा

सासाराम के शाहजुमा–पाटन गली मार्ग पर लटकते बिजली के तार लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। भाजपा प्रवक्ता रजनीश कुमार वर्मा ने जिला प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

विज्ञापन

BJP Deamand Electricity Infrastructure : सासाराम शहर के शाहजुमा मुहल्ला से पाटन गली जाने वाले मार्ग पर खराब विद्युत व्यवस्था अब लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है. इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा के जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार वर्मा ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट किया है. उन्होंने कहा कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने बताया कि इस पूरे इलाके में पर्याप्त संख्या में बिजली के पोल और जरूरी ढांचा मौजूद नहीं है. इसी वजह से लोगों को मुख्य सड़क की लाइन से अपने घरों तक लंबी दूरी में तार खींचकर बिजली लेनी पड़ रही है. इससे पूरे क्षेत्र में तारों का जाल बिछ गया है, जो बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर रहा है.

Sasaram News : सड़क के ऊपर लटक रहे तार, हर समय हादसे का डर

स्थानीय लोगों के मुताबिक कई जगहों पर बिजली के तार सड़क के ऊपर ही नीचे की ओर लटक रहे हैं. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है. खासकर रात के समय स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है, जब ये तार साफ नजर नहीं आते.

लोगों का कहना है कि कई बार छोटे-छोटे हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी ज्यादा जोखिम भरी बनी हुई है.

BJP : भाजपा ने उठाया जनसुरक्षा का मुद्दा

रजनीश कुमार वर्मा ने कहा कि यह केवल बिजली की समस्या नहीं, बल्कि सीधे तौर पर जनसुरक्षा से जुड़ा मामला है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस दिशा में तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़ी घटना से पहले हालात को सुधारा जा सके.

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में नए विद्युत पोल लगाए जाने चाहिए और बिजली लाइन का सही तरीके से विस्तार किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बिजली मिल सके.

स्थायी समाधान की मांग

भाजपा प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अस्थायी उपायों से काम नहीं चलेगा. विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना होगा. उन्होंने सुझाव दिया कि पूरे इलाके का सर्वे कराकर जरूरत के हिसाब से पोल और लाइन की व्यवस्था की जाए.

अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और बिजली विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं. स्थानीय लोग भी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी सुरक्षित हो सके और किसी संभावित हादसे से बचाव किया जा सके.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन