चेनारी में हल्की बारिश ने खोली नगर पंचायत की पोल, नालियों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर जलजमाव और कीचड़

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:-  नगर पंचायत चेनारी स्थित डाक बंगला मार्केट के समीप सड़क पर जलजमाव,व किचड़ | Prabhat Khabar Network

नगर पंचायत चेनारी स्थित डाक बंगला मार्केट के समीप सड़क पर जलजमाव,व किचड़

चेनारी नगर पंचायत में हुई हल्की बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. स्थानीय निवासी लगातार प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Nagar Panchayat : रोहतास के चेनारी नगर पंचायत में हुई हल्की रिमझिम बारिश ने एक बार फिर नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. बारिश के बाद नगर की कई मुख्य और संपर्क सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ फैल जाने से लोगों का आवागमन काफी मुश्किल हो गया है.

स्कूली बच्चों, बुजुर्गों हो रही ज्यादा परेशानी

सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है. जगह-जगह जमा पानी के कारण सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी जूझना पड़ रहा है.

Sasaram News : नालियों की नियमित सफाई नहीं होती

स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही स्थिति बिगड़ जाती है. नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती और सड़क पर ही जमा हो जाता है. कीचड़ के कारण फिसलने का खतरा भी बना रहता है.

स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है. वहीं सीमा देवी ने कहा कि बाजार जाने के लिए कीचड़ भरी सड़क से गुजरना मजबूरी बन गई है और कई लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं.

पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

अजय कुमार सिंह ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बरसात से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए थी, लेकिन हर साल वही समस्या दोहराई जाती है.

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जलजमाव वाले स्थानों की तुरंत सफाई कराई जाए, नालियों की उड़ाही की जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन