Sasaram News : रोस्टर चार्ट पर किसी डॉक्टर का नाम तक नहीं किया जाता है अंकित

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 16 Sep 2025 9:43 PM

विज्ञापन

स्थानीय पीएचसी में व्याप्त कुव्यवस्था का दंश मरीजों को झेलना पड़ रहा है.

विज्ञापन

तिलौथू. स्थानीय पीएचसी में व्याप्त कुव्यवस्था का दंश मरीजों को झेलना पड़ रहा है. यहां एक ओर अस्पताल में यह तय नहीं है कि आज कौन डॉक्टर की ड्यूटी है. डॉक्टर के रोस्टर चार्ट पर किसी डॉक्टर का नाम अंकित नहीं रहता है. यह रोस्टर सूची प्रतिदिन बिल्कुल खाली-खाली मिलेगा और कब किस डॉक्टर की ड्यूटी है, कौन डॉक्टर ड्यूटी से गायब हैं इसका कुछ अता-पता नहीं चल पाता है. कभी-कभी एक ही डॉक्टर को लगातार कई दिनों तक ड्यूटी करते हुए देखा जाता है. इतना ही नहीं मामला तो तब हद हो जाती है जब इलाज करवाये मरीज दवा वितरण काउंटर पर खड़े रहते हैं और स्वास्थ्य कर्मी काउंटर बंद कर यह कह कर चले जाते हैं कि अभी लंच करने जा रहे हैं और इस बीच मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से आयी धनमाती देवी, आशा देवी, सुभगीया कुंवर, मदारीपुर से संगीता देवी, रामडिहरा के विपिन चौधरी, बाबूगंज की तबस्सुम खातून व केरपा से अलाउद्दीन ने बताया कि हम लोग इलाज कराकर दो घंटे से खड़े हैं और दवा वितरण केंद्र पर जो दवा वितरण करते हैं वह यह कहकर चले गये हैं कि अभी लंच करने जा रहे हैं और हम लोग भूखे प्यासे दवा वितरण केंद्र की खिड़की पर खड़े हैं कि कब उनके आने पर दवा मिलेगी. इस संबंध में पूछे जाने पर स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने बताया आज डॉक्टर की रोस्टर सूची पर हम नाम अंकित करवा रहे हैं. वहीं, जब दवा वितरण केंद्र पर खड़े महिला व पुरुष मरीजों की तंगहाली को बताया गया, तो इन्होंने कहा कि अभी तुरंत दवा वितरण करने वाले को फटकार लगायी. ऐसी स्थिति है तिलौथू पीएचसी की. एक बार यहां विभाग के वरीय अधिकारियों को अस्पताल का औचक निरीक्षण व गहन जांच करने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन