अज्ञात वाहन के धक्का से युवक जख्मी, रेफर
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

बरियारपुर गांव के समीप आरा मोहनियां नेशनल हाइवे फोरलेन पर हुआ हादसा
विज्ञापन
दिनारा.
थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के समीप आरा मोहनियां नेशनल हाइवे फोरलेन पर बुधवार को देर शाम एक अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस में धक्का मार दिया. इससे एंबुलेंस चालक जख्मी हो गया. एंबुलेंस चालक दिनारा थाना क्षेत्र के गिरधरियां निवासी स्वर्गीय अरुण सिंह के पुत्र आलोक कुमार बताया जाता है. परिजनों ने बताया कि मोहनिया से अपने गांव गिरधरियां लौट रहा था. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए दिनारा पीएचसी पर लाया. प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










