अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के बराव मोड़ के पास आरा-सासाराम मुख्य पथ पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी

विज्ञापन

बराव मोड़ के पास आरा-सासाराम मुख्य पथ पर हुआ हादसा बघेल थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव का रहनेवाला था विक्की कुमार प्रतिनिधि, नोखा थाना क्षेत्र के बराव मोड़ के पास आरा-सासाराम मुख्य पथ पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बघेल थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी मदन चौधरी के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार व पुलिस सब इंस्पेक्टर विकास कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जांच पड़ताल की. इसके बाद शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह आसपास के गांव के लोगों ने आरा-सासाराम मुख्य पथ बराव मोड़ के पास सड़क पर एक युवक का शव पड़ा देखा. लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी. सब इंस्पेक्टर विकास कुमार जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को युवक की पहचान के लिए किसी प्रकार के कागजात नहीं मिले. जबकि, आसपास के लोग भी घटना की सूचना पर शव को देखने के लिए पहुच गये. पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि संभवत युवक की मौत अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुआ होगा. पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जायेगा. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मृतक की पहचान बघेल थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी मदन चौधरी के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन