रोहतास: करगहर में सड़क पार कर रही किशोरी को अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में सासाराम रेफर

Updated:
विज्ञापन

हादसे में घायल किशोरी

सासाराम-चौसा पथ पर सड़क पार कर रही एक किशोरी को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है.

विज्ञापन

Rohtas Accident: सासाराम-चौसा पथ पर डिभियां हाई स्कूल के समीप परानडीहरा बस स्टैंड के पास सड़क पार करने के दौरान एक किशोरी को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल की पहचान परानडीहरा गांव निवासी अजय राम की 16 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है.

बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रही थी किशोरी

जानकारी के अनुसार, प्रिया कुमारी बस से उतरने के बाद अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद किशोरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि सासाराम-चौसा पथ पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने बस स्टैंड के आसपास वाहनों की गति पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाने की मांग की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन