रोहतास: अकोढ़ीगोला में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, 13 लोगों पर 2.11 लाख रुपये का जुर्माना और प्राथमिकी
दरिहट थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई. बिजली विभाग ने छापेमारी कर 13 लोगों को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा, जिन पर ₹2.11 लाख का जुर्माना लगाया गया है. एक औद्योगिक परिसर पर भी भारी जुर्माना लगाया गया है.
Rohtas Electricity Theft: प्रतिनिधि दरिहट थाना क्षेत्र के दो गांवों में बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की. इस दौरान मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करने के आरोप में 13 लोगों पर 2,11,0014 रुपये का जुर्माना लगाया गया. मामले में विद्युत कनीय अभियंता आजाद कुमार ने दरिहट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
मीटर बाईपास कर बिजली चोरी का आरोप
थानाध्यक्ष रवि रंजन प्रियदर्शी ने बताया कि मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मौड़ीहा गांव की ललिता देवी पर 16,517 रुपये, किशोर साह पर 16,517 रुपये, जगदीश उपाध्याय पर 11,861 रुपये, सुदामा साह पर 12,517 रुपये और अरुण साह की पत्नी नीलम देवी पर 10,854 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
वहीं, भुसहुला निवासी मोहद्दीन अंसारी पर 23,548 रुपये, केदार राम पर 15,966 रुपये, जियाउद्दीन अंसारी पर 15,243 रुपये, मुमताज अंसारी पर 10,681 रुपये, मुना अंसारी पर 9,312 रुपये, अलीनवी अंसारी पर 13,402 रुपये और सुरेंद्र सिंह पर 18,232 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
औद्योगिक परिसर में भी बिजली चोरी पकड़ी
विद्युत सहायक अभियंता रवि कुमार ने चैनपुर में एक औद्योगिक परिसर में भी छापेमारी की. यहां मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया. विभाग की ओर से औद्योगिक परिसर पर 19,51,882 रुपये का जुर्माना लगाया गया और प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







