सासाराम : अकोढ़ीगोला में मजदूरों का दो दिवसीय धरना शुरू, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

अकोढ़ीगोला प्रखंड मुख्यालय पर धरना देते किसान मजदूर सभा के लोग

अकोढ़ीगोला प्रखंड मुख्यालय पर अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना शुरू किया। सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन

स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को अखिल भारतीय खेत मजदूर एवं ग्रामीण मजदूर सभा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना शुरू किया गया. धरना के माध्यम से मजदूरों ने अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की.

मजदूरों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना

धरना को संबोधित करते हुए कामता प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार सरकार खेत एवं ग्रामीण मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय लगातार दमन कर रही है. उन्होंने कहा कि मजदूरों की जायज मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है और उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है.

सम्मानजनक जीवन और रोजगार की मांग

उधम सिंह ने कहा कि खेत एवं ग्रामीण मजदूरों को सम्मानजनक जीवन, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी कर विकास का दावा करना उचित नहीं है.

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

उधम सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अब मजदूर बिहार सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगा.

धरना में दर्जनों मजदूर रहे शामिल

धरना में रामशीष सिंह, संतोष राम, बनवारी सिंह, परशुराम पासवान, राम किशुन सिंह, बृजनन्दन पाण्डेय समेत दर्जनों मजदूर शामिल हुए. इस दौरान मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और समस्याओं के समाधान की मांग की.

सासाराम: राजकीय डिग्री कॉलेजों में मजबूत होगी शैक्षणिक व्यवस्था और ढांचा, समीक्षा बैठक में बोले DM दीपक कुमार मिश्रा


विज्ञापन
अशोक कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन