रोहतास के पांच राजकीय डिग्री कॉलेजों की डीएम ने की समीक्षा, सुविधाएं बढ़ाने और नियमित कक्षा संचालन पर जोर

Updated:
विज्ञापन

डायट फजलगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की समीक्षा बैठक में मौजूद डीएम, प्राचार्य व अन्य.| Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के पांच नव संचालित राजकीय डिग्री कॉलेजों की जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की. उन्होंने कॉलेजों की सुविधाओं और नियमित वर्ग संचालन को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए.

विज्ञापन

Rohtas News: रोहतास जिले के पांच नव संचालित राजकीय डिग्री कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं और नियमित वर्ग संचालन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी (डीएम) दीपक कुमार मिश्रा ने समीक्षा बैठक की. सासाराम के डायट फजलगंज में आयोजित इस बैठक में डीएम ने सभी प्राचार्यों से कॉलेजों की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षणिक व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट ली. उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देना प्रशासन की प्राथमिकता है.

सुविधाओं की कमी पर कार्यपालक अभियंता को निर्देश

समीक्षा के दौरान प्राचार्यों ने कॉलेजों में बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया. इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने एलएइओ के कार्यपालक अभियंता को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संसाधन उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब न किया जाये, ताकि छात्रों की पढ़ाई किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो. साथ ही, उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

समीक्षा बैठक के बाद डीएम ने डायट फजलगंज में डीएलएड प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया. प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से प्राप्त कौशल और ज्ञान का उपयोग भविष्य में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में करें. उन्होंने डायट प्राचार्या डॉ सरिता शर्मा को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बेहतर संचालन का भी निर्देश दिया.

फोटो कैप्शन 1बी: कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम व अन्य.  | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन 1बी: कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, प्रभारी जिला पर्यटन पदाधिकारी विनय प्रताप, शिवसागर राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ महेंद्रनाथ पांडेय, सूर्यपुरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ अलाउद्दीन अजीजी व बर्सर डॉ रणजीत कुमार पांडेय और रोहतास राजकीय डिग्री कॉलेज के डॉ. दिग्विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: रोहतास: लहेरी पैक्स में बजा चुनावी बिगुल, 7 सितंबर को होगा मतदान; 24 अगस्त से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन