कैमूर के युवक पर चेनारी में फायरिंग: गंभीर हालत में सासाराम रेफर, पूरी रात छानबीन में जुटी रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

. | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के चेनारी में बेखौफ अपराधियों ने कैमूर के एक युवक को सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

विज्ञापन

Rohtas News: रोहतास जिले अंतर्गत चेनारी प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है. बेखौफ अपराधियों ने कैमूर जिले के एक युवक को सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चेनारी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर इमरान ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय के पास सड़क पर तड़पता मिला युवक

घायल युवक की पहचान पड़ोसी कैमूर (भभुआ) जिले के करमचट (सबार) थाना क्षेत्र स्थित कुडाढ़ी गांव निवासी ददन बिंद के पुत्र गोरख कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के वक्त प्रखंड कार्यालय के पास अचानक एक राउंड फायरिंग की तेज आवाज सुनाई दी. जब आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि सड़क पर गोरख कुमार खून से लथपथ पड़ा हुआ था. उसके सीने में गोली लगी थी और वह दर्द से तड़प रहा था.

. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network

एसपी बोले- बयान के बाद साफ होगी वजह

घटना की जानकारी मिलते ही चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस की विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास देर रात तक सघन जांच-पड़ताल की और स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों व दुकानदारों से पूछताछ कर अहम सुराग जुटाने का प्रयास किया.

मामले के संबंध में रोहतास के पुलिस अधीक्षक (SP) रोशन कुमार ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू पर गहनता से तफ्तीश कर रही है. घायल युवक की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है. उसके होश में आने के बाद पुलिस द्वारा बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद ही गोलीबारी के वास्तविक कारणों और रंजिश की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network

Also Read: सासाराम के चेनारी गोलीकांड में अपडेट, घायल युवक से पूछताछ से खुलेगा राज, तीन नाबालिग हिरासत में


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन