रोहतास में 20 और 21 अगस्त को शारीरिक शिक्षकों व अनुदेशकों की बैठक, स्कूलों में खेल गतिविधियों पर होगा जोर

Updated:
विज्ञापन

शेरशाह सूरी हाई स्कूल का मुख्य गेट

रोहतास में 20 और 21 अगस्त को शारीरिक शिक्षकों और अनुदेशकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में खेल गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना और छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारना है. बैठक में शिक्षकों को खेल संचालन, स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

विज्ञापन

Rohtas News: वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत स्कूलों में खेल गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर शारीरिक शिक्षकों व अनुदेशकों की बैठक 20 और 21 अगस्त को होगी. शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य, जिला खेल विभाग, रोहतास तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली बैठक में विभिन्न प्रखंडों के मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक, शिक्षिका, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक व प्रभारी शारीरिक शिक्षक शामिल होंगे.

दो स्थानों पर होगी बैठक

20 अगस्त को शेरशाह सूरी उच्च विद्यालय, सासाराम में तथा 21 अगस्त को न्यू स्टेडियम, फजलगंज, सासाराम में बैठक होगी. दोनों दिन बैठक सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी.

खेल गतिविधियों व स्वास्थ्य संबंधी दी जाएगी जानकारी

बैठक में विद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों के संचालन, स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश और छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी. बैठक के लिए उच्च विद्यालय खरारी के शारीरिक शिक्षक जय शंकर कुमार और उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमरी, शिवसागर के शारीरिक शिक्षक शशि रंजन को प्रशिक्षक के रूप में नामित किया गया है.

शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

जिलाधिकारी ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. संबंधित पदाधिकारियों को बैठक के सफल आयोजन के लिए आवश्यक समन्वय व कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है. बैठक का उद्देश्य स्कूलों में खेल गतिविधियों को मजबूत करने के साथ छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन