रोहतास के नोखा में ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का समापन, कार्यक्रम में जिलाधिकारी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

पीएनबी आरसेटी में आयोजित प्रशिक्षण समारोह में उपस्थित जिलाधिकारी| Prabhat Khabar Network

पीएनबी आरसेटी नोखा में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का समापन हुआ. डीएम ने युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

Rohtas News: रोहतास जिले के नोखा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI) में गुरुवार को 'जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर' प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए रोहतास के जिलाधिकारी (DM) दीपक कुमार मिश्रा ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

कौशल को स्वरोजगार से जोड़ें: जिलाधिकारी

प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल ही आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं तकनीकी दक्षता को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम बनाया जा सकता है. डीएम ने कहा कि गुणवत्ता, अनुशासन और बेहतर ग्राहक सेवा किसी भी व्यवसाय की सफलता की आधारशिला होती है. उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से आत्मनिर्भर बनकर समाज और जिले के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया.

संस्थान की सुविधाओं का लिया जायजा

समारोह के दौरान जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली. साथ ही संस्थान में उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना का बारीकी से निरीक्षण किया. संस्थान के निदेशक राकेश कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आरसेटी भविष्य में भी ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.

ये अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में उप विकास आयुक्त (DDC) विजय कुमार पाण्डेय, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आशीष रंजन, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) अभय आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) शेफाली, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार और अंचलाधिकारी (CO) पुष्पा कुमारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: रोहतास: नई बाइक लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर, जेब से मिली हल्दी लगी पर्ची ने बढ़ाई चर्चा


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन