सासाराम में बदला मौसम तो बढ़ी मरीजों की भीड़, बुखार-सर्दी-खांसी के मरीजों से CHC में बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी में पर्ची काउंटर पर लगी भीड़

मौसम में बदलाव के कारण चेनारी सीएचसी में बुखार, सर्दी और खांसी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टर ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है. चेनारी प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार, सर्दी, खांसी, सिरदर्द और बदन दर्द की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चेनारी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुट रही है. सरकारी अस्पताल के साथ निजी क्लीनिकों में भी लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

आसपास के गांवों से CHC पहुंच रहे मरीज

चेनारी CHC में मल्हीपुर, उगहनी, सदोखर, चेनारी, पहाड़पुर, गणेशपुर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं. मरीजों में वायरल फीवर और मौसमी संक्रमण जैसे लक्षण अधिक देखे जा रहे हैं. कई मरीजों ने बताया कि शुरुआत में हल्की सर्दी-खांसी हुई, जिसके बाद बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत बढ़ गई.

मरीजों ने बताया, मौसम बदलने के बाद बिगड़ी तबीयत

मल्हीपुर निवासी रमेश कुमार, उगहनी के मुकेश यादव, सदोखर की संगीता देवी, चेनारी के राजेश कुमार, पहाड़पुर के सुनील पासवान और गणेशपुर के अजय कुमार समेत कई मरीजों ने मौसम में बदलाव के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कही. मरीजों के अनुसार, अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने जरूरी दवाएं दी हैं.

तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़ती हैं मौसमी बीमारियां

चिकित्सक संजीव कुमार ने बताया कि मौसम बदलने के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव और वातावरण में नमी के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है. बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network

CHC में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध होने का दावा

सीएचसी में ओपीडी में इलाज कर रहे चिकित्सक चंद्रशेखर ने बताया कि अस्पताल में जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. मरीजों की जांच कर बीमारी के अनुसार उपचार किया जा रहा है. बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों को चिकित्सकीय जांच के बाद दवाएं दी जा रही हैं. गंभीर लक्षण वाले मरीजों की आवश्यक जांच कर आगे की चिकित्सा सलाह दी जा रही है.

तेज बुखार और सांस की परेशानी में तुरंत कराएं जांच

चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या अत्यधिक कमजोरी होने पर लापरवाही न करें. ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं. बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन नहीं करने की भी सलाह दी गई है.

साफ-सफाई और खानपान का रखें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बदलते मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना, पर्याप्त पानी पीना और ताजा भोजन करना जरूरी है. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सावधानी बरतनी चाहिए. मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण चेनारी CHC की ओपीडी में स्वास्थ्यकर्मियों की व्यस्तता भी बढ़ गई है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन