रोहतास मजदूर हत्याकांड के बाद उठा 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग, आरोपियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल से सजा

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

रोहतास जिले के मिल्की मनिहारी में मजदूर की हत्या के बाद माले नेताओं ने IG से मुलाकात की. पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजे, सरकारी नौकरी और मुख्य आरोपी समेत सभी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के मिल्की मनिहारी में मजदूरी मांगने के दौरान मजदूर चंदेश्वर चौधरी की हत्या के मामले में भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद और विधायक अरुण सिंह ने बुधवार को बिहार के पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात की. नेताओं ने हत्याकांड में कार्रवाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर आईजी को ज्ञापन सौंपा.

पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

माले नेताओं ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. नेताओं ने कहा कि हत्या की घटना से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है. ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए.

मुख्य आरोपी समेत सभी नामजदों की गिरफ्तारी की मांग

ज्ञापन के माध्यम से मुख्य आरोपी अजीत तिवारी समेत सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी. माले नेताओं ने हत्याकांड की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग भी की. इसके अलावा आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार और शराब से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई करने की मांग की गयी.

विरोध प्रदर्शन में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

माले नेताओं ने घटना के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर सैकड़ों लोगों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की. साथ ही गिरफ्तार किये गये लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग भी आईजी के समक्ष रखी. नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के गरीब लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग

माले नेताओं ने लंबे समय से लंबित जमीन के पर्चाधारियों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग भी की. उनका कहना है कि सीलिंग की जमीन का पर्चा मिलने के बावजूद कई गरीब परिवार अब तक जमीन से वंचित हैं. नेताओं ने प्रशासन से ऐसे मामलों का निपटारा कर गरीब परिवारों को उनके हक की जमीन दिलाने की मांग की.


विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन