तेजस्वी यादव की जुबान फिसली या बड़ी चूक? दशरथ मांझी की जगह जीतन राम मांझी का नाम लेने पर भड़की HAM

विज्ञापन

फोटो जिलाध्यक्ष कमलेश पासवान | Prabhat Khabar Network

दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर तेजस्वी यादव द्वारा जीतन राम मांझी का नाम लेने पर हम पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जानें क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

सासाराम सदर. राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान फिसलने का मामला राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है. दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते समय तेजस्वी यादव ने दो बार दशरथ मांझी की जगह केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी का नाम ले लिया.

दो बार नाम लेने पर HAM कार्यकर्ताओं में नाराजगी

तेजस्वी यादव के बयान के बाद HAM कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि दशरथ मांझी जैसे महान व्यक्तित्व की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके नाम की जगह किसी दूसरे व्यक्ति का नाम लेना गंभीर चूक है.

HAM जिलाध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला

मामले को लेकर HAM के रोहतास जिलाध्यक्ष कमलेश पासवान ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच पर किसी महान व्यक्तित्व के नाम की जगह किसी दूसरे व्यक्ति का नाम लेना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने तेजस्वी यादव की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए उन्हें अपना इलाज कराने की सलाह दी.

दशरथ मांझी के संघर्ष को किया याद

कमलेश पासवान ने कहा कि दशरथ मांझी देश-दुनिया में अपने संघर्ष और दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पहाड़ काटकर सड़क बनाने जैसे असंभव कार्य को संभव कर दिखाया. उनका पूरा जीवन संघर्ष, मेहनत और प्रेरणा का प्रतीक है.

नाम की गलती को लेकर तेजस्वी पर निशाना

HAM जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बार-बार उनका नाम गलत लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में नेताओं को अपने बयानों को लेकर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए.

राजनीति छोड़कर व्यवसाय करने की दी सलाह

कमलेश पासवान ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राजनीति में रहने से पहले अपनी मानसिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने तेजस्वी यादव को राजनीति छोड़कर व्यवसाय करने की सलाह भी दी. उनके इस बयान के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल में बयानबाजी तेज होने की संभावना है.

सासाराम: चेनारी में मच्छरों से लोग परेशान, नगर पंचायत कार्यालय में फॉगिंग मशीन खड़ी, जलजमाव से लोग परेशान


विज्ञापन
जितेंद्र कुमार पासवान

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन