रोहतास के आठ स्कूलों में पहुंचे शिक्षक MLC जीवन कुमार, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ एमएलसी जीवन कुमार. | Prabhat Khabar Network

गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी जीवन कुमार ने रोहतास जिले के आठ स्कूलों का दौरा कर शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की समस्याओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

Rohtas News : गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी जीवन कुमार ने रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित करीब आठ स्कूलों का दौरा कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से बातचीत कर स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली. शिक्षकों ने भी अपनी समस्याओं के साथ स्कूलों से जुड़ी विभिन्न जरूरतों से एमएलसी को अवगत कराया.

एमएलसी ने हाईस्कूल चौखंडा चितौली, प्लस टू हाईस्कूल खरारी, प्लस टू हाईस्कूल करगहर, प्रोजेक्ट हाईस्कूल करगहर, प्लस टू हाईस्कूल डिभियां, प्लस टू हाईस्कूल बलथरी, प्लस टू गंगा पासवान कोचस और प्लस टू हाईस्कूल कोचस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छात्रों से पठन-पाठन और स्कूल में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. शिक्षकों से सरकार की वर्तमान शिक्षा नीतियों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति भी जानी.

सरकार की नीतियों और धरातल की स्थिति को समझने पहुंचे स्कूल

दौरे के बाद प्रभात खबर से बातचीत में जीवन कुमार ने कहा कि करीब आठ स्कूलों का दौरा कर शिक्षकों से यह जानने का प्रयास किया गया कि सरकार की वर्तमान नीतियों की जमीनी स्थिति क्या है. साथ ही यह समझने की कोशिश की गयी कि भविष्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किस तरह की नीतियों की जरूरत महसूस की जा रही है.

उन्होंने कहा कि वे लगातार विभाग और सरकार के संपर्क में रहते हैं. ऐसे में यह जरूरी है कि सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं और स्कूलों में उनके क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी उनके पास रहे. यदि सरकारी नीतियों और उनके धरातल पर क्रियान्वयन के बीच कहीं अंतर है, तो उसकी जानकारी सरकार तक पहुंचाना जरूरी है.

शिक्षकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना जिम्मेदारी

एमएलसी ने कहा कि शिक्षक एमएलसी होने के नाते शिक्षकों की समस्याओं का प्रतिनिधित्व करना उनकी जिम्मेदारी है. इसलिए वे लगातार शिक्षकों और स्कूलों के बीच जाकर वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास करते हैं. स्कूलों के दौरे के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण जानकारियां और सुझाव मिले हैं.

उन्होंने बताया कि शिक्षकों से बातचीत में सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी समेत शिक्षा विभाग की अन्य योजनाओं को लेकर भी कई महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुए हैं. इन सभी बिंदुओं को सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष रखा जायेगा, ताकि धरातल की समस्याओं के अनुरूप आवश्यक कदम उठाये जा सकें.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन